Latest News

सोमवार, 25 मार्च 2019

झारखंड में राजद को झटका, भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)25/03/19झारखंड में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेहद करीबी मानी जाने वाली पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके साथ राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है।

सदस्यता ग्रहण के वक्त भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास और लक्ष्मण गिलुवा भी मौजूद दिखे। अन्नपूर्णा देवी ने रविवार की शाम सीएम आवास पर जाकर रघुवर दास और भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद राजद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनकी जगह पर राजद का प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को बनाया है।

अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में आने से कोडरमा की राजनीति में हलचल मच गई है। यहां की तीन प्रमुख महिला नेताओं में अन्नपूर्णा का कद सबसे बड़ा है। कोडरमा संसदीय क्षेत्र यादवों के प्रभाव वाला है और अन्नपूर्णा यादव वर्ग से ही आती हैं। उनके आने से नीरा यादव व शालिनी गुप्ता दोनों के लिए राजनीतिक संभावनाएं सीमित हो सकती हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision