Latest News

सोमवार, 25 मार्च 2019

मल्लिका दुआ और सोना महापात्रा के बीच हुई बड़ी लड़ाई, गंभीर है वजह।Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)25/03/19 साल 2018 इसे मी टू मूवमेंट का साल भी कहा जा सकता है। इस दौरान कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर सोशल मीडिया पर बात की। कई ने आरोपी का नाम, उसकी पहचान भी बताई। कई बड़े-बड़े नाम भी सामने आए, जिन पर आरोप लगे. जैसे एम जे अकबर, साजिद खान, नाना पाटेकर, और विनोद दुआ विनोद दुआ पर आरोप लगाया था फ़िल्म डायरेक्टर निष्ठा जैन ने।


एक फेसबुक पोस्ट में निष्ठा ने लिखा था कि उनकी मुलाकात विनोद दुआ से 1989 में हुई थी। एक जॉब इंटरव्यू के सिलसिले में. विनोद दुआ ने निष्ठा को काफ़ी भद्दा जोक सुनाया था। उसके बाद दुआ ने कई दिनों तक निष्ठा का पीछा किया और उनका यौन शोषण भी किया। साथ ही निष्ठा ने एक और आदमी पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसका नाम था अर्घ्या बसु।

अर्घ्या बसु ने हाल-फ़िलहाल में सुसाइड कर लिया। इसके बारे में सोशल मीडिया पर विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने एक पोस्ट डाला। लिखा: “सोना महापात्रा आपने अर्घ्या बसु के सुसाइड पर कुछ नहीं कहा है। पिछले साल आपकी पक्की सहेली निष्ठा जैन ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision