Latest News

गुरुवार, 21 मार्च 2019

पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)21 मार्च 2019 जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए हमले में एक भारतीय सेना के जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। शहीद जवान की पहचान 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल के रुप में हुई है। एलओसी के पास सुंदरबनी सेक्टर में पाक आर्मी के द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में इस जवान के शहीद होने की खबर आई है।

जानकारी के मुताबिक बीते 48 घंटों में 2 जवान शहीद हो गए हैं। इससे पहले इसी महीने 10 मार्च को पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर चार जगहों पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गांवों को निशाना बनाया था।भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी क्षेत्र में जबर्दस्त गोलीबारी और गोलाबारी हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह लगभग साढ़े चार बजे से मोर्टार दागने और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision