Latest News

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

देश से भृष्टाचार, आतंकवाद मिटाना है तो मोदी को प्रधान मंत्री बनाना है : महेन्द्रनाथ।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)05/04/19 भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर युवाओं में भरा जोश

सपा-बसपा, कांग्रेस पर साधा निशाना कहा महामिलावट को जड़ से उखाड़ फेंकना है 

उरई (जालौन)। विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में कालपी स्थित एम.एस.वी इंटर कालेज पधारे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने भारत माता के उद्घोष से आवहन करते हुये सम्मेलन में उपस्थित लोगों गठबंधन रुपी महामिलावट को देश से उखाड़ फेकने की बात कहते हुये कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने जो गरीबो, किसानों, व्यापारियों के हित में कार्य किया है उतना कोई सरकार नही कर सकती।सपा-बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि यह सब भृष्टाचारी है देश से भृष्टाचार मिटाना है तो भाजपा सरकार को पुनः केन्द्र में बैठाकर प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिरियों को दम लेना है। 
    सम्मेलन को संबोधित करते हुये युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि महिलाओं, बेटी को सुरक्षित रखना है देश से गरीबी हटाना है, देश से आतंकवाद खत्म करना है तो पुनः मोदी सरकारी बनानी होगी भाजपा सरकार की जनहित कारी योजनाओं का बखान करते हुये कहा कि पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 95 प्रतिशत परिवारों में निःशुल्क बनवाने का कार्य किया है तथा उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गये, निःशुल्क पांच लाख का इलाज जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के अलावा किसान सम्मान योजना का शुभारम्भ कर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। तथा आने वाले समय में केन्द्र सरकार के मुखिया भाई नरेन्द्र मोदी कई महत्वपूर्ण निर्णय देश हित में लेने जा रहे है। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दयाशंकर सिंह ने उक्त सम्मेलन को संबोधित किया।
   सम्मेलन को संबोधित करने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा नरेन्द्र मोदी, महेन्द्र नाथ पाण्डेय जिन्दाबाद के नारे लगे। इस मौके पर कालपी विधायक नरेन्द्रपाल सिंह जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामअनुग्रह राजावत, नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा की वरिष्ट नेत्री व कालपी विधानसभा क्षेत्र से दावेदार रही मृदुलभाषी कर्मठ, नेत्री उर्विजा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, जीतू तिवारी, विट्टू महाराज, सहित पूरी लोक सभा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी, विधायकगण, जिलाध्यक्षगण सहति अनेको कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

15 मिनट तक हवा में उड़ता रहा उड़न खटोला-

किसी कारण वश प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय का उड़न खटोला लगभग 15 मिनट तक सभा स्थल के ऊपर उड़ता रहा जिससे मौजूद लोगों में तकनीकि खराब का अंदाजा लगना शुरु हो गया लेकिन पायलट द्वारा उड़न खटोला उतारा गया इसके बाद अपने संबोधन में महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने जगह का आभाव होने के कारण उड़न खटोला न उतर पाने की बात कही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision