Latest News

रविवार, 14 अप्रैल 2019

रामजानकी मन्दिर में धूम, धाम के साथ मना रामजन्मोत्सव।#Public Statement


 (पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)14/04/19 शोभा यात्रा का जगह,जगह हुआ भव्य स्वागत,भारी संख्या मे हिन्दुओं ने लिया भाग। ऱाम शोभा यात्रा का नगर भ्रमण के उपरान्त पाहुलाल मन्दिर मे  हुआ समापन।

उरई( जालौन )  कालपी नगर के टरननगंज स्थित राम जानकी मन्दिर मे रविवार को राम जन्मोत्सव पं.रामप्रकाश तिवारी के वेद मन्त्र उच्चारणों के साथ बैण्ड,बाजों की धुनों पर बडे धूम, धाम के साथ मनाया गया ! इसके उपरान्त नगर मे विशाल राम शोभा यात्रा निकली जिसका नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


  नगर के राम जानकी मन्दिर से राम जन्मोत्सव के उपरान्त व्यापार मण्डल की अगुवाई में एक विशाल ऐतिहासिक राम शोभा यात्रा विभिन्न झॉकियों,रथों,घोडो, वहरुपियों के साथ डीजे की धुनों पर थिरकते हुए हजारों युवक जय श्रीराम के जय कारे लगाते हुए विशाल जन समूह के साथ निकली ! बाजार पंहुचने पर न्यू कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा व शिववालक सिंह यादव आदि ने पानी पिलाकर स्वागत किया तथा नगर पालिका गेट पर चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार व पालिका कर्मियों व ठेकेदारों ने पानी पिलाकर तथा लल्ला शुक्ला ने पेठा वितरण कर स्वागत किया


शोभा यात्रा बाजार भ्रमण के बाद घुमन्तु- हसन्तु क्लब के जय खत्री ने स्वागत किया ! इसके बाद शोभा यात्रा आनन्दी देवी मन्दिर होते हुए पुलपावर चौराहे से दुर्गा मन्दिर पंहुची वहा पर स्वागत किया गया ! मनीगंज चौराहे पर तथा स्टेशन चौराहे पर भी स्वागत किया गया ! इसके बाद हरीगंज चौराहे होते हुए पाहुलाल मन्दिर पर शोभा यात्रा का समापन हुआ ! शोभा यात्रा की सुरक्षा मे उपजिलाधिकारी सुनील शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, एसएसआई अरुण तिवारी  उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी के अलावा अन्य उपनिरीक्षक  व आटा व कदौरा थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।


शोभा यात्रा मे प्रमुख रुप से भाजपा सांसद व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन,  व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुन्ना चौधरी, महामंत्री सुनील पटवा,कल्लू सोनी, हिन्दू परिषद के बृजगोपाल द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रामऋषि मेहरोत्रा ,रमेश तिवारी,  अमित पाण्डे,भारत सिंह यादव,हर्षित खन्ना, मनोज पाण्डे, अरविन्द शुक्ला, सहित हजारों लोगो ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision