Latest News

गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी ने महिला सिपाही को कुचला।#Public Statement


(शावेज़ आलम की रिपोर्ट)25/04/19 उत्तर प्रदेश के महोबा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ी ने एक महिला कॉन्स्टेबल को कुचल दिया है। हादसे में महिला सिपाही के पांव में चोट आई है। घायल महिला सिपाही को फौरन नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया है जहां अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

घायल महिला सिपाही की नाम खुशी है। प्रियंका गांधी ने दुर्घटना में घायल महिला कॉन्स्टेबल का संज्ञान लेकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को जिला अस्पताल भेजकर उनके स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी मांगी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राय ने बताया कि बुधवार शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोडशो की गाड़ियों का काफिला जैसे ही परमानंद चौक के पास पहुंचा, सुरक्षा में तैनात उनकी गाड़ी के साथ चल रही एलआईयू में कार्यरत महिला सिपाही खुशी के पैर में प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया, जिससे वो घायल हो गईं। राय ने बताया कि घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision