Latest News

शुक्रवार, 3 मई 2019

गीतकार जावेद अख्तर ने कहा की ना सिर्फ बुर्का, घूंघट पर भी लगे बैन,।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)03 मई 2019 बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने बुर्का बैन कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी है, जिस पर लोग बहस कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि ना सिर्फ बुर्का बल्कि घूंघट भी बैन होना चाहिए। जावेद अख्तर ने कहा, "बुर्के के बारे में मुझे जानकारी कम है। घर में मैंने बुर्के का चलन नहीं देखा। श्रीलंका में जो प्रतिबंध लगाया गया है, वो भी चेहरे को ढंकने को लेकर है।"

जावेद अख्तर ने कहा, "मैं बुर्का बैन के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन ये रोक महिलाओं की घूंघट प्रथा पर भी होनी चाहिए, जो कि राजस्थान में सबसे ज्यादा प्रचलित है। सुरक्षा की बात आने पर चेहरा ढंकना एक समस्या हो सकती है। अगर बुर्का पर प्रतिबंध लगाया जाता है, तो घूंघट को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। बुर्का और घूंघट की क्या जरूरत है?" लंका में आतंकी हमलों के बाद शिवसेना ने भारत में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

इसी के बाद जावेद अख्तर का बयान सामने आया। हालांकि, बाद में जावेद ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। जावेद ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ लोग मेरे बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। मैंने कहा था कि हो सकता है कि ये श्रीलंका में सुरक्षा कारणों से किया जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision