Latest News

शनिवार, 4 मई 2019

दिल्ली में युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या,।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)04/05/19 दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में पुलिस ने एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों बचपन से स्कूल टाइम से ही एक दूसरे के साथ प्रेम में थे लेकिन किसी कारणवश उनकी शादी नहीं हो पाई और वे अलग हो गए थे।

बाद में जब इन दोनों की दोबारा से मुलाकात हुई तो इन्होंने एक बार फिर से एक साथ होने का फैसला किया। लेकिन इस बार आरोपी शख्स की बीवी इनके रास्ते आ रही थी इसी वजह से इन दोनों ने मिलकर उसे ही रास्तें से हटा देने का मन बना लिया था।

16 मार्च को पीड़िता पूजा राय दिल्ली के किशनगढ़ स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। इसके बाद उसका पति राहुल मिश्रा उसे अस्पताल लेकर गया उसने आत्महत्या की बात कहकर अपने अपराध को छुपाना चाह रहा था। दिल्ली साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने ये सारी बातें बताई।

शव के पोस्टमार्टम में पाया गया कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है इसके बाद पुलिस की शक की सुई उसके पति की तरफ गई। जांच में उसकी गर्लफ्रेंड भी इस हत्या में लिप्त पाई गई। 1 अप्रैल को दोनों से पुलिस की गहन पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision