Latest News

रविवार, 26 मई 2019

अमेठी मे भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी नेता की हत्या से सनसनी।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट से आकाश सविता की रिपोर्ट)26/05/19 अमेठी में लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के प्रचार में बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले भाजपा नेता *सुरेंद्र सिंह* की सोते समय हत्या कर दी गई। घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही स्मृति ईरानी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। वह अमेठी जाएंगी और अंत्येष्टि में शामिल होंगी।

अमेठी के गौरीगंज के जामों ब्लॉक के बरौलिया ग्राम पंचायत  के  पूर्व प्रधान *सुरेंद्र सिंह* की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे।

पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा कि मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जीत के लिए विजय यात्रा निकाली जा रही थी। ये बात कांग्रेस नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में है।
घटना की जांच पुलिस चुनावी रंजिश से जोड़कर कर रही है।

बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल अवस्था में सुरेंद्र सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त सुरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ के केजीएमयू में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। जिसके बाद परिजन शव लेकर अमेठी रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision