Latest News

गुरुवार, 30 मई 2019

पीएसपी ने दी देश के पूर्व प्रधानमंत्री को भाव भीनी श्रद्धांजलि।#Public Statement


(सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)30/05/19 कानपुर शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संयुक्त तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की गंगा बैराज स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी  के प्रदेश सचिव आशीष चौबे चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि नेता जी कहा करते थे। 

कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव के खेतों और खलीयानो के बीच होकर गुजरता है। देश के एक किसान के घर पैदा होकर प्रदेश व देश की राजनीतिक क्षेत्र के द्वारा देश की जनता किसानों मजदूरों व कामगारों के आर्थिक उन्नति की योजनाएं बनाकर सरकार के माध्यम से लागू करा गए। जो आज भी लागू है। क्योकि नेता जी खुद एक किसान परिवार से थे। वही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए आशीष चौबे ने कहा कि जिंदा कॉमें 5 साल तक इंतजार नहीं करती। जहां एक तरफ सभी राजनैतिक दल हार की समीक्षा कर रहे हैं। तो वही पीएसपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर नई ऊर्जा के साथ फिर संघर्ष करने लगे हैं। 

इसी क्रम में गंगा बैराज पर आज सैकड़ों की तादाद में युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पीएसपी ने अपनी ताकत का एहसास कराया। मुख्य रुप से उपस्थित आशीष चौबे, किसलय दीक्षित, वरुण गुप्ता हरी कुशवाहा यामीन खान वारसी आनंद शुकला शैलेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ पीएसपी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य रुप से उपस्थित शिव मोहन सिंह चंदेल, डॉ प्रिया सिंह, राजू ठाकुर, सचिन वोहरा आदि लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision