Latest News

बुधवार, 8 मई 2019

पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई ,एक आरोपी गिरफ्तार।#Public Statement


(पंकज गोविंद की रिपोर्ट)08 मई 2019लुधियाना: पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि इस केस में अन्य तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया की 2018 में लूटपाट की नियत से आरोपियों ने राकेश कुमार नामक युवक की हत्या कर दी थी और उसका अन्य क़ीमती सामान लूट कर फरार हो गए थे। वही दूसरे मामले में पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू पुष्पकर, राकेश पांडे उत्तर प्रदेश के रहने वाले और नवीन बजाज उर्फ़ ननु और कुलदीप सिंह उर्फ़ लाडी लुधियाना निवासी के रूप में हुई है। आरोपी पिछले लंबे समय से लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों ने अभी तक 18 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision