Latest News

शुक्रवार, 28 जून 2019

ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन से उखड़वाया ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा पत्थर लोगो मे आक्रोश




ग्रामीणों ने लगाया धन खोदने का आरोप।

उरई।जालौन।ब्लाक कुठौन्द की न्याय पंचायत ईटो क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरेपुरा कनार मे महिला ग्राम प्रधान सुनीता गुप्ता के द्वारा जेसीबी मशीन से रात्रि के समय  तालाब आदि की खुदाई का काम करवाया जा रहा था। तभी सोमवार की रात्रि  करीब 2 बजे के आसपास प्राथमिक विधालय के पीछे राजेन्द्र लम्बरदार दिलीप दीक्षित प्रदीप दीक्षित आदि की पितृक खाली पड़ी जमीन मे कई वर्षों से पुराना पत्थर गढ़ा हुआ था।जिससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई थी।ग्रामीण भैरव बाबा का स्वरूप मानकर हर रोज पूजा करते थे।जल आदि चड़ाया करते थे।उसी पत्थर को लोगों को बिना बताऐ चुपके से उखड़वा दिया। जब सुबह ग्रामीण पूजा करने आऐ।तो पत्थर उखड़ा पड़ा दिखाई दिया। पत्थर को उखड़ा पड़ा देख ग्रामीणों मे आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों का यह भी मानना है।कि यह पत्थर बन्जारों के समय का गड़ा हुआ था।जिसमें सोना चाँदी आदि धन हो सकता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है।कि ग्राम प्रधान ने बेबजह पत्थर उखड़वाया है।वहाँ से निकलने का भी रास्ता नही है। लोगों की आस्था से पत्थर जुड़ा हुआ था। ग्रामीण हर रोज पूजा अर्चना करने आते थे। अब ग्रामीणों का कहना है।कि ग्राम प्रधान ने ब्रजराज यादव कुठीला की जेसीबी मशीन से ग्रामीणों को बिना बताऐ।चोरी से पत्थर को उखाड़ कर धन निकाल लिया है। पत्थर को एक ओर फिकवा दिया है। और गड्ढे को ढक दिया बन्द करवा दिया है। वहीं ग्राम प्रधान सुनीता गुप्ता का कहना है।कि गाँव के विकास के लिऐ। हमारा काम चल रहा है।जिसके  लिऐ मुझे डस्ट भरा ट्रेक मंगवाना था। और इसी जगह मे खाली करवाना था। डस्ट भरा ट्रक कहीं फस ना जाये इसी लिऐ।मैने पत्थर को हटवाया था। ग्रामीणों का कहना है।कि अभी तक बहुत सारे ट्रक आऐ।जो फसे नही है।आसानी से निकल जाते थे। बड़े वाहनों को उतारे निकालने के लिऐ। अच्छा खासा दूसरा रास्ता है।इसी पत्थर को क्यों हटवाया गया है। मामला सन्ग्धि जाँच का बिषय बना हुआ। पुलिस का कहना है।कि अभी तक ग्रामीणों की ओर कोई प्रार्थना पत्र नही आया है। प्रार्थना पत्र आने पर जाँच कर जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। अभी तक कुछ साफ नही हुआ है। सच्चाई क्या कोई नही बता पा रहा है। सभी लोग सच्चाई से परे है दूर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision