Latest News

शनिवार, 6 जुलाई 2019

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार दो दर्जन महिलाएं बच्चे घायल


विष्णु चंसौलिया।


  .घायलों को आटा पुलिस ने उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। आधा दर्जन महिलाओं की हालत गंभीर। 


  उरई (जालौन) कालपी उरई मार्ग पर आटा थाना क्षेत्र के भभुआ मजार के पास बनखंडी देवी कालपी से डला चढ़ा कर लौट रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें बैठी दो दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को आटा पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर एन एच एआई की एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
 बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली मे करीब 40-45 महिलाएं एवं बच्चे बैठे थे।ट्रैक्टर ग्राम उकासा के यादव परिवार का बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision