Latest News

शनिवार, 6 जुलाई 2019

भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत कई गंभीर रूप से घायल


रिपोर्ट जीत सिंह के साथ पंकज केशरवानी
उत्तर प्रदेश में औरैया के दिवियापुर क्षेत्र में शनिवार को मिनी ट्रक की टक्कर से आटो रिक्शा में सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गयी और कई अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये          

पुलिस ने बताया कि दिवियापुर सहार मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब सवारी लेकर एक आटो दिवियापुर से जा रहा था। सवारियों में अधिकांश शिक्षक थे जो सुबह विद्यालय के लिये निकले थे। सौथरा अड्डा के पास एक डीसीएम ट्रक ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी।   


इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतकों में स्वतंत्र वर्मा, पंकज वर्मा, दिनेश वर्मा लखीमपुर, राकेश कुमार, शुक्ला बहनजी आदि बतायी जा रहीं हैं। यह सभी शिक्षक बताये जाते है जो बेला की ओर अपने अपने विद्यालय जा रहे थे।

ट्रक के नीचे फंसे आटो को निकालने के लिये क्रेन की मदद लेनी पड़ी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। वे शवों को उठने नहीं दे रहे हैं जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision