Latest News

सोमवार, 8 जुलाई 2019

नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के अंतर्गत छात्राओं को टिप्स दिए गए।

विष्णु चंसौलिया।



  उरई (जालौन) शासन के निर्देश पर जिला मे छात्राओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के अंतर्गत आज कोटरा थाना में अधिकारियों ने टिप्स दिए।
 नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज कोटरा थाना में उप निरीक्षक राजेश कुमार,महिला कांस्टेबल प्रकांक्षा द्वारा   सरस्वती शिशु मन्दिर की छात्राओं को नारी सुरक्षा को लेकर कई जानकारी दी गई। छात्राओं को 1090 तथा 100 नम्बर के माध्यम से सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
  इसी प्रकार उरई नगर के राम जी लाल पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार द्वारा छात्राओं को नारी सुरक्षा तथा सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत अकेले में अपनी सुरक्षा कैसे करें के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision