Latest News

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

अन्ना पशुओं को किसानों ने विद्यालयों मे बन्द कर डाला ताला।#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 22/08/19 तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने खुलवाया ताला दिया गौशाला बनाने का आदेश।
उरई।जालौन।गोहन थाना की चौकी ईटो क्षेत्र के ग्राम सोनापुर मदनेपुर मे अन्ना पशुओं से परेशान किसानों के सब्र का बाँध टूट गया। गुस्साऐ किसानों ने अन्ना पशु गाय बछड़ा साँड़ आदि पशुओं को पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में बन्द कर ताला डाल दिया।

सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार माधौगढ़ प्रेमनारायण प्रजापति व गोहन थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पाण्डेय ने किसानों की समस्या को सुना। किसानों का कहना था।कि सरकार द्वारा हर एक ग्राम पंचायत में आस्थाई गौशाला के लिऐ धन राशि भेजी गई है।लेकिन हमारे यहाँ अभी तक गौशाला बनाने का कोई भी इंतजाम नही हुआ है। हम किसानों की बाजरे आदि की फसलो को अन्ना पशुओं ने चर लिया है।बरबाद कर दिया है। 

अब हम लोग कैसे घर चलायेगे क्या खायेंगे। किसानों की बात को सुनकर तहसीलदार ने लेखपाल बुलाकर आस्थाई गौशाला बनाने के लिए।जगह को दिखवाया।और नाप करवा कर गौशाला बनाने का आदेश दिया। और किसानों को समझाकर विद्यालयों का ताला खुलवाया। और उसमे बन्द अन्ना पशुओं को बाहर निकलवाया। वही पर किसान छोटे परिहार उम्र 45 वर्ष पुत्र भगवान दीन निवासी सोनापुर जोकि बेहद गरीब है।और बीमार रहता है। अपनी समस्या अधिकारियों को बताने आया था। कि उसके खेत में बोई गई।बाजरे की फसल अन्ना पशु खा गये। और कुछ पैरों से कुचलकर नष्ट कर गये। 
भुखमरी की कगार पर है।कैसे घर चलाऐगा। क्या खायेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि।तभी गोहन थाना पुलिस की सरकारी गाड़ी बैग करते समय अनजाने में धोखे से चालक साबिर अली से छोटे परिहार के हाथ पर चढ़ गई। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पाण्डेय का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में एक्सरे आदि जाँचो को करवाया गया है।जिसमें कही भी चोट नही आई है। डाँक्टरों ने भी नोर्मल बताया है।पूर्व से कई बीमारियों से पीड़ित हैं।जिसके कारण वजन भी कम है।सुबह से कुछ खाया पीया नही था।जिससे चक्कर आ गये।और ये गाड़ी के किनारे गिर पड़े।और कुछ नही हुआ है। हालत सही है।इस मौके पर कानूनगो मुं०इख्तियार उददीन, लेखपाल विनोद तिवारी, सन्तराम, आदि सहित पुलिस फोर्स व ग्रामीण लोग मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision