Latest News

शनिवार, 10 अगस्त 2019

यमुना में कूदी नवविवाहिता, उफनाती नदी में लापता हो गई अनामिका।#Public Statement



(विष्णु चंसौलियाकी रिपोर्ट)10/08/19 उरई (जालौन)यमुना सेतु से नवविवाहिता ने उफनाती नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर की निवासी प्रदीप सिंह की पत्नी अनामिका ने शनिवार की शाम यमुना सेतु से नदी में छलांग लगा दी। यमुना में इस समय बाढ़ आयी हुई है। नदी में गिरते ही युवती अथाह जलराशि में विलीन हो गई।

बताया गया है कि अनामिका का विवाह प्रदीप से एक वर्ष पहले ही हुआ था। पता चला है कि एक दिन पहले उसका पति से मामूली विवाद हो गया था जिससे वह इतनी क्षुब्ध थी कि उसने नदी में कूदकर जान देने का स्तब्धकारी फैसला ले लिया। प्रदीप को इसका अंदाजा भी नहीं था। अनामिका घटना के समय पुखरांया से लौट रही थी।

खबर मिलने पर बदहवास प्रदीप गांव से दौड़ा-दौड़ा कालपी पुल पर पहुंचा। अनामिका की तलाश में पुलिस फोर्स के साथ तमाम लोग भी जुटे हुए हैं लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लग पा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision