Latest News

रविवार, 8 सितंबर 2019

चंद्रयान 2 -चांद की सतह पर से मिली विक्रम लैंडर की कुछ तस्वीरे#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 08/09/19 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चल गया है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है। उन्होंने कहा कि अभी तक लैंडर से कम्युनिकेशन नहीं हो सका है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द संपर्क स्थापित किया जाएगा।

बता दें कि भारत का दूसरा मून मिशन चंद्रयान 2 लॉन्च होने के बाद सात सितंबर को चंद्रमा पर पहुंच गया था लेकिन चंद्रमा की सतह को छूने से चंद मिनट पहले लैंडर विक्रम का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया  था। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा की ऑर्बिट में सुरक्षित है और सामान्य तरीके से काम कर रहा है। रविवार को इसरो चीफ ने कहा कि  हमें चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम का लोकेशन मिला है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक किया है। लेकिन अभी तक कम्युनिकेशन नहीं है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द कम्युनिकेट किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision