Latest News

सोमवार, 23 सितंबर 2019

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 3 बजे तक 32.95 हुआ मतदान#Public Statement


 (पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज़ से आकाश सविता की रिपोर्ट )23 सितंबर 2019  भाजपा विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल के आजीवन कारावास में जेल जाने के बाद खाली हमीरपुर विधानसभा सदर उप चुनाव में सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। यहां मतदान के नतीजे 27 सितंबर को आ जाएंगे। मतदान की शुरुआत में बारिश और ईवीएम की खराबी ने रफ्तार थामने की कोशिश की, लेकिन बाद में मतदाता बूथों पर पहुंचे। पहले दो घंटे में 9 बजे तक 5.60 फीसद मतदान हुआ, वहीं 11 बजे तक यह 13.63 फीसद और एक बजे तक 22.9 फीसद वोट पड़ चुके थे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार तीन बजे तक सभी बूथों पर कुल 32.95 फीसद पड़ गए हैं।  हालांकि, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मतदान को लेकर परेशानियां बनी हैं, लेकिन प्रशासन ने मतदाताओं को बूथों तक लाने के लिए नाव व बस के इंतजाम किए हैं।

सोमवार सुबह पांच बजे से हो रही बारिश ने मतदाता की राह में रोड़े डालने का काम शुरू कर दिया। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के बाद नौ बजे तक महज 5.60 फीसद वोट पड़े सके। बूथों पर सन्नाटा नजर आया। इसके अलावा कम मतदान के लिए बाढ़ भी कारण बन रही है। वहीं, शुरुआत दौर में 14 बूथों की ईवीएम में खराबी के चलते बदला गया। इसके अलावा अलग बूथों पर छह कंट्रोल यूनिट, 8 वीवी पैड भी बदले गए। इसके चलते इन केंद्रों में मतदान देरी से शुरू हो सका। फिलहाल 11 बजे तक 13.63 फीसद मतदान हो चुका था, अब एक बजे तक 22.9 फीसद वोटिंग होने से रफ्तार कुछ बढ़ती नजर आ रही है। बूथों पर पहुंची युवतियां भी सेल्फी लेकर लोकतंत्र में भागीदारी को कैमरे में कैद करती नजर आईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision