Latest News

शनिवार, 14 सितंबर 2019

उरई मे गांधी प्रतिमा तोड़े जाने पर कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर धरना प्रदर्शन किया#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 14/09/19 उरई (जालौन) गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित गांधी प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो कि गत दिवस कुछ अराजकतत्वों ने गांधी इंटर कॉलेज में पचास साल पुरानी गांधी प्रतिमा को खण्डित कर दिया था। जनपद के कांग्रेसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इंटर कॉलेज पहुंच कर भाजपा पर दोष लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

 आज उसी घटना क्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जुलूस निकालकर गांधी चबूतरे पर धरना प्रदर्शन कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुज मिश्र, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर, अरविन्द सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision