Latest News

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

बाढ़ का पानी कम होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)पं 20/09/19 चनद के बाढ़ ग्रस्त इलाके में चंबल नदी का जलस्तर कम होने से अब बढ़ेगा संक्रामक बीमारियों का खतरा।

उरई, (जालौन) चंबल में तेजी से बढ़ रहे पानी के कारण जनपद जालौन में यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से जो तबाही मची  उससे आज शुक्रवार को चंबल नदी में बाढ़ के पानी के उतरने से राहत मिलना प्रारंभ हो गया है। जनपद के पंचनद क्षेत्र में चंबल नदी में बाढ़ के पानी में लगभग 1 मीटर जलस्तर कम होने से बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।  ग्रामीणों का मानना है कि जिस गति से पानी का उतरना प्रारंभ हुआ है यदि इसी गति से पानी कम होता रहा तो अगले 3 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 अब बढ़ेगा संक्रामक बीमारियों का खतरा

 बाढ़ का पानी जैसे जैसे नीचे उतरता जाएगा नदी तट के गांव में उतनी ही गति से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जाएगा । नदी तट के ग्रामीणों में फैलने वाली बीमारियों के रोकथाम हेतु प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को अभी से रणनीति बना कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य व जीवन की रक्षा के कारगर उपाय करना होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision