Latest News

रविवार, 20 अक्तूबर 2019

यादगार के रूप में मनाया गया चेहुल्लुम का पर्व#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 20/10/19 उरई।जालौन। हसन व हुसैन की यादगार के रूप में चेहल्लुम के पर्व पर ताजियों को निकालने के बाद अकीदतमंदों द्वारा ताजियों को कर्बला में दफन किया गया। जिसमें शनिवार की रात एवं रविवार को दोपहर ताजियों को तोपखाना स्थित तकिया मैदान से उठाया गया। ताजियों को नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए चुंगी नंबर 4 के पास कर्बला शरीफ की ओर ले जाया गया। जहां अकीदतमंदो ने पूरे एहतमाम से उन्हें कर्बला शरीफ में दफन किया।चेहल्लुम के अवसर पर नगर में ताजियों को शनिवार की रात 12 बजे नगर में विभिन्न मार्गों से होेकर घुमाया गया। इसके बाद रविवार को दोपहर 12 बजे सभी 11 ताजियादारों द्वारा अपने अपने ताजियों को तकिया स्थित मैदान पर एकत्रित किया गया। जहां से सभी ताजियों को दीपक मित्तल की गली से होते हुए नत्थू चैराहा, बंबई वाले मंदिर होते हुए झंडा चैराहे पर एकत्रित किया गया।

 इसके बाद शाम 4 बजे उन्हें पत्थर वाली गली से बंबई वाले मंदिर के रास्ते होकर चुंगी नं 4 पर कर्बला शरीफ के लिए रवाना किया गया। जहां ताजियादार याकूब शाह तोपखाना, शमशाद हिरदेशाह, कुतबुद्दीन, गुलशे, खलील, बाबू मंसूरी बजरिया, शकूर मंसूरी नारोभास्कर, बाबू शाह नजरबाग, दीनअली शाह कछोरन एवं शरीफ काशीनाथ ने सभी ताजियों को अकीदत के साथ कर्बला शरीफ के मैदान में दफन किया। वहीं, ताजिया निकलते समय कोई गड़बडी न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से चाक, चैबंद रहा। जुलुस के दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील सिंह, चैकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र, एसआई सफीक अहमद, स्वामीनाथ पांडेय, मुकेश कुमार, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, शहजहां समेत पुलिस फोर्स ताजियाधारकों व जुलुस के साथ रहा। 


चेहुल्लुम के ताजियों में ताजिया कमेटी के अध्यक्ष शमशाद खान व कर्बला कमेटी अध्यक्ष अनवार अहमद ने ताजियादारों एवं कारीगरों को शील्ड बांटकर उनका सम्मान किया। इकवाल मंसूरी पूर्व नगर अध्यक्ष, सपा शकील शाह सभासद, अफरोज शाह, इस्हाक मंसूरी, लईक शाह, नासिर शाह,  मुकीम खान, खलील अहमद, इरफान, उवैश खान, दीनअली शाह, राशिद अली, मकबूल भाई आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision