Latest News

सोमवार, 7 अक्तूबर 2019

यहां दशहरे में होता रावण का श्रृंगार,सैकड़ों वर्ष पुरानी है रावण की प्रतिमा#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 7 अक्टूबर 2019 यूपी के हमीरपुर में राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव में सदियों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां दशहरे पर रावण दहन नहीं किया जाता। गांव में स्थापित सैकड़ों वर्ष पुरानी रावण की प्रतिमा को सजाया-संवारा जाता है। लोग यहां नारियल चढ़ाते हैं।

विजयादशमी पर असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन राठ क्षेत्र में एक गांव ऐसा भी है जहां रावण दहन वर्जित है। बिहूनी गांव में करीब 10 फिट ऊंची रावण की प्रतिमा स्थापित है। गांव के बडे़ बूढे़ भी यह नहीं बता पाते कि यह प्रतिमा कब और किसने बनवाई थी। 9 सिर, 20 हाथ वाली प्रतिमा के सिर पर मुकुट में घोडे़ जैसी आकृति बनी हुई है।...


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision