Latest News

गुरुवार, 21 नवंबर 2019

2022 मे बनाएंगे अकेले दम पर अपनी सरकार,अकेले लड़ेंगे चुनाव - अखिलेश यादव#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से आकाश सविता की रिपोर्ट) 21/11/19 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऑफर ठुकराते हुए ऐलान किया है कि सपा 2022 में अकेले ही सरकार बनाएंगे| प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी ज्योति यादव के विवाह समारोह में केपी कॉलेज पहुंचे अखिलेश यादव ने विजमा यादव को बेटी की शादी की बधाई दीं और बेटी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के गठबंधन ऑफर को एक सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और 2022 में अकेले ही सरकार बनाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत समय है। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता काफी सक्षम हैं, हम 2022 में वह बिना गठबंधन के ही सरकार बनाएंगे। अखिलेश ने दावा किया कि 2022 में बिना गठबंधन के उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उसकी तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। हर कार्यकर्ता विधानसभा उप चुनाव में अच्छे परिणाम के बाद बेहद उत्साह में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision