Latest News

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

कड़ाके के ठंड में गरीबों के मसीहा बने समाजसेवी#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 21-01-2020 उरई ।सर्द हवाओं व कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ऐसे में गरीब एवं असहाय लोगों का रात बिताना मुश्किल साबित हो रहा है। भीषण ठंड में असहाय लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए समाज सेवियों द्वारा कंबल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को स्टेशन परिसर में संस्कार ग्रामोत्थान संस्था व आस्था समाज सेवा संस्थान के  द्वारा संयुक्त रूप से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के अध्यक्ष डॉ रवि शाक्या ने गरीब असहाय व मजबूर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की सेवा करना हम सबका कर्तव्य है।


 उन्होंने कहा कि इस सर्द और शीतलहर के इस मौसम में गरीबों को कंबल वितरित कर गरीबों को मदद और उन्हें बहुत खुशी मिलती है। आस्था समाज सेवा के अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिये संस्था सदैव तत्पर रहेगी एवं इस तरह के आयोजनों से समाज को बेहतर सन्देश पहुंचा सकते हैं। इस दौरान संस्था के सचिव मनीष नागर, कोषाध्यक्ष आशुतोष पाल मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision