Latest News

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट)05,06/02/2020 उरई।कर    कलेक्टर एवं राजस्व वसूली की माह जनवरी की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डाॅ0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम व्यापार कर की समीक्षा की जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम पाये जाने पर राजस्व वसूली बढ़ाये जाने पर चर्चा की तथा वसूली में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन एवं वन विभाग के कार्यो की समीक्षा की जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में प्रगति पूर्ण पायी गयी। उन्होने वाहन एवं यात्री कर, खनन विभाग, विधुत विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों की विभागवार राजस्व वसूली के संबंध में समीक्षा की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली के प्रगति के बारे में जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।

 जिसमें जिन विभगों का लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पायी गयी उन्हे जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाये जाने के कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मण्डी समिति की राजस्व वसूली के समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ऐट, कोंच, जालौन, माधौगढ़, उरई, कालपी आदि के राजस्व वसूली के प्रगति के संबंध में जानकारी की जिलाधिकारी महोदय ने मण्डी समिति में जो भी शिकायतें आयी है उन्हे संज्ञान लेते हुये संबंधित अधिकारियों को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने नगर पालिका कालपी, उरई, कोंच, जालौन तथा नगर पंचायत परिषद की भी राजस्व वसूली में प्रगति की समीक्षा की तथा कम पाये जाने वाले नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में राजस्व वसूली बढ़ाये जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

 बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजस्व वादों के लम्बित मामले एवं विभिन्न लम्बित मामलों की समीक्षा की जिस पर उन्होने संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को लम्बित मामलों को निस्तारित किये जाने के कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके सापेक्ष राजस्व वसूली होनी चाहिये इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने अगली बैठक तक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाये जाने के कड़े निर्देश दिये।बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी कालपी कौशल किशोर, उपजिलाधिकारी जालौन सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी माधौगढ़ शालिगराम, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार, ई0डी0एम0 पुष्पेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision