Latest News

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

बिहार सरकार मे अब सार्वजनिक जगहों मे थूकने पर लगाया प्रतिबंध

दिनाँक - 13/04/2020

पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से आकाश सविता की रिपोर्ट

 बिहार सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ जैसे-बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, जर्दा, गुटखा का उपयोग कर जहां-तहां थूकने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियातन प्रदेश सरकार की ओर से यह प्रतिबंध लगाया गया है। आमतौर पर लोग सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बाज नहीं आते हैं। खासतौर से पान, गुटखा या फिर तंबाकू का सेवन करनेवाले जहां-तहां थूक देते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस फैलने का डर है।

एहतियातन सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो लोग भी सार्वजनिक जगहों पर थूकते पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि 10 जून, 2019 से ही बिहार में गुटखा के सेवन पर प्रतिबंध भी लगा हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision