Latest News

गुरुवार, 21 मई 2020

किराए पर कमरा देकर सिपाही ने किया महिला के साथ बलात्कार, बार-बार देता रहा शादी का झांसा


21 मई 2020 (वीरेन्द्र शर्मा के साथ गौरव की रिपोर्ट)

उत्तर प्रदेश के  कल्यानपुर थाना में पुलिस के सिपाही ने खाकी वर्दी को एक बार फिर किया शर्मसार. 

आरोप है कि सिपाही ने अपने ही घर पर किराए पर रहने वाली लड़की को शादी का झांसा देकर  बलात्कार किया. जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही झांसी के थाने में तैनात है. पीड़ित लड़की ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है और थाना अधिकारीओं ने आगे की जांच शुरू कर दी है.           
थाना कल्यानपुर पुलिस ने
यूपी के सिपाही की शर्मनाक हरकत पर प्राप्त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर सुरुआती जाँच प्रारंभ कर दी है। अभियुक्त सिपाही का नाम अमित बताया जा रहा है जिसने पीड़ित महिला को लगभग एक वर्ष पूर्व अपने मकान में किराए पर रहने के लिए कमरा दिया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि उक्त सिपाही ने शादी का झांसा देकर ज़बरन बलात्कार किया और किसी से भी न कहने को कहा। इसमे सिपाही के परिजन की भी रजामन्दी शामिल रही, 
शादी करने के नाम पर सिपाही, उसकी माँ और भाई ने कहा कि दस लाख रुपए का दहेज अपने घर वालो से लाने के लिए दबाव बनाया। पीड़ित परेशान होकर बार बार उक्त आरोपियों से स्वीकार करने की गुहार करती रही मगर किसी ने एक न सुनी।

पीड़ित लड़की से सिपाही ने शादी  करने से इनकार किया उसके बाद पीड़ित महिला ने कल्याणपुर थाने में संबंधित प्रकरण पर न्याय की गुहार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 
कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उचित वैधानिक धाराओं (376, 323, 504, 506) में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जाँच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision