Latest News

सोमवार, 1 जून 2020

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पचनद संगम पर आस्था की डुबकी

पब्लिक स्टेटमेंट के लिए विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट।



उरई (जालौन) जिंदगी की भागम भाग दौड़ में वैश्विक महामारी कोबिड 19 कोरोना को  दरकिनार कर शांति की खोज में लोग आज पचनद पर यमुना नदी में गंगा दशहरा स्नान कर हजारों श्रद्धालुओं ने  सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यमुना में डुबकी लगाई तथा निर्धनो॒ को दान पुण्य किया गया इसके बाद प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद  प्राप्त किया तदोपरांत बाबा साहब मंदिर में माथा टेका एवं भजन कीर्तन कर  भोलेनाथ की जय जय कार की 

*आस्था और विश्वास से मिलती है अद्भुत ,शक्ति प्रखंड विद्वान पंडित संतोष*

पंडित संतोष ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में दशहरा स्नान करने से अल्प मृत्यु तथा विपत्ति का नाश होता है जानकार पंडित योगेंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि दशहरा स्नान करने से जब व्यक्ति साधना में लीन होता है तब ब्यत्ति को आंतरिक शक्तियो॓ का अद्भुत एवं अदुतीय एहसास होता है उसको हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का  यमुना तट पर स्नान करने को  लेकर श्रृद्धाओ॓  का ता॓ता लगा रहा वहीं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही रामपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई अनहोनी न हो इसके लिए गोताखोरों ‌एव॓ दो डोगियों की व्यवस्था की एवं गहरे पानी में  श्रद्धालुओं को जाने की पूर्णता पाबन्दी लगा दी गई है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision