Latest News

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

पुलिस लिंग संवेदीकरण पर जवानों ने रखे अपने अपने विचार#Public Statement


 

(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 12,13/11/2020 कानपुर। आज श्यामनगर स्थिति पी ए सी के मनोरंजन सभागार में जवानों ने लिंग संवेदीकरण पर वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुलिस लिंग संवेदीकरण में महिलाओं को होने वाली सुविधा व असुविधा पर मंथन हुआ। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में जवानों के पक्ष और विपक्ष वर्गो से सभी ने अपने-अपने विचार रखने के साथ कटाक्ष भी किया। इस जिला स्तर की प्रतियोगिता में  पक्ष वर्ग से विशेष पाठक और विपक्ष वर्ग से बुध प्रिय आनंद ने खूब अंक बटोर के अगले चरण में नाम जमाया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे  सहायक सेनानायक राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी जवानों के विचारो को सुन जवानों को प्रोसाहित किया।राजेश कुमार पांडेय के साथ निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य रमा चतुर्वेदी व आल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव व कानपुर हंगामा न्यूज़ प्रधान संपादक वैभव प्रताप सिंह ने जवानों के विचारो के आधार पर उनके अंक निर्धारित किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision