Latest News

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन#Public Statement


 (पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज़) 19/11/2020 कानपुर देहात रसूलाबाद।  तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन दिवस उल्लास पूर्वक हुआ। राम बहादुर सिंह भदौरिया ट्रस्ट द्वारा ग्राम भैसाया में आयोजित संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राजस्थानी लोक नृत्य एवं गायन संस्कृत उत्सव के शुभ अवसर पर राजस्थान के कलाकारों द्वारा उत्तम झांकी उत्तम नृत्य व गायन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय चिंतन, राष्ट्रीय प्रदर्शन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक स्वच्छता और कानून का पालन बताया गया। विश्वंभर झांकी के माध्यम से भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का कलाकारों द्वारा अपनी कला के माध्यम से जनता के बीच प्रदर्शित किया गया।  जिसका उदघाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम कृपाल सिंह भदौरिया  ने किया। उपजिलाधिकारी  अंजू वर्मा व क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह द्वारा समापन हुआ। तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में कोरोना फाइटर्स को अंग वस्त्र व प्रशसति पत्र सम्मानित किया गया। आयोजक राम बहादुर सिंह भदोरिया ट्रस्ट के अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह व डायरी कलम से सम्मानित किया और समाज को भारतीय संस्कृत के आयना को विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मलखान सिंह, राम सिंह यादव एडवोकेट,अनुज प्रताप सिंह भदौरिया ने अपने अथक प्रयासों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे,  सतपाल यादव, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह गौर, मंडल महामंत्री मलखान सिंह गौर, लाखन सिंह, दिनेश सेंगर, मनु भदोरिया, रामकिशोर भदोरिया,अवधेश सिंह भदोरिया, दीपू सिंह भदोरिया, अमरेश सिंह लोगों ने अथक प्रयास करते हुए कार्यक्रम की भव्यता और विविधता को बढ़ाया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision