Latest News

सोमवार, 30 नवंबर 2020

आजमगढ़ में ग्रेपलिंग खिलाड़ियों को दिया गया प्रशिक्षण, डीआईजी ने किया सम्मानित#Public Statement



(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 30/11/2020कानपुर। ग्रेपलिंग का टेक्निकल प्रशिक्षण शिविर आजमगढ़ ग्रेपलिंग संघ द्वारा 29 नवंबर को आयोजित किया गया। जिसमें  खिलाड़ियों ने ग्रेपलिंग की विभिन्न बारीकियों को सीखा।शिविर में अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ नरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने वक्तव्यों में खिलाड़ियों व ग्रेपलिंग के समस्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में श्रम कल्याण परिषद बोर्ड ( खेल) उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य व ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव रविकांत मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश जेपी भाई, महासचिव शिवकुमार पांचाल, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल व उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान के विशेष निर्देश के क्रम में  ग्रामीणांचल में ग्रेपलिंग खेल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की भांति खेल के शिविर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश रेफरी काउंसिल टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन शहर के सुनील चतुर्वेदी ने ग्रेपलिंग खेल की विभिन्न बारीकियों व नियमों से खिलाड़ियों को अवगत कराया। जिन्हें डीआईजी आजमगढ़ ने सम्मानित किया व साथ ही जमकर प्रशंसा की। प्रदेश तकनीकी काउंसिल के अध्यक्ष सचिन यादव, संघ के संयोजक धर्मेन्द्र गंगवार, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संस्कार सिंह उपस्थित रहते हुए कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया जिन्हें आजमगढ़ डीआईजी ने सम्मानित किया। महासचिव रविकांत मिश्रा ने बेहतर आयोजन हेतु अध्यक्ष दिवाकर सिंह व महासचिव विकास सिंह की जमकर प्रशंसा की। शिविर उपरांत खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम स्थल के डायरेक्टर आलोक मिश्रा , जिला ग्रेपलिंग संघ आजमगढ़ के संरक्षक  विनोद सोनकर, जिला ग्रेपलिंग संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष दिवाकर सिंह व कार्यक्रम में अतिथिगण के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष  प्रेम प्रकाश राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण पाल, नगर अध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा सौदागर भारती, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा कर्मवीर शर्मा,मंडल प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी आजमगढ़ वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision