Latest News

सोमवार, 30 नवंबर 2020

सड़क निर्माण कार्य लंबे अरसे से रुकने पर मार्ग पर आवागमन में लोगों को हो रही काफी दिक्कतें#Public Statement


 

(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 30/11/2020 कानपुर देहात रसूलाबाद लंबे अरसे से मार्ग पर आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। पूर्व में निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन किसी कारणवश कार्य रुक गया। मार्ग का निर्माण न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिठऊपुरवा का मजरा रौली कहिंजरी से सुंदरपुर गजान रिन्द नदी पुल तक मार्ग का निर्माण होना था। मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ और रुक गया। मार्ग में काफी दिनों से ईंट रखी है। मार्ग का निर्माण न होने से लोगों को रिन्द नदी तक पहुंचने में काफी दिक्कतें होती हैं। मार्ग में बारिश के दिनों में झमाझम पानी भर जाता है। जहां पर गाड़ी चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने खंड विकास अधिकारी से उक्त संदर्भ में शिकायत की लेकिन अभी तक मार्ग निरमा न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision