Latest News

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

नरेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष, फूल माला के साथ हुआ स्वागत#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज से जीत सिंह सेंगर की रिपोर्ट) 3/12/2020 कानपुर।श्री राम सार्वजनिक सेवा समिति वाई ब्लॉक पशुपति नगर के पदाधिकारियों की राम कथा पार्क में बैठक हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों आम सहमति से अध्यक्ष पद हेतु प्रमुख समाज सेवी पंडित नरेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रस्ताव पारित करके अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक देवेश द्विवेदी, सहसंयोजक अभिषेक पांडे मोनू कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्निहोत्री, लाला भैया सह कोषाध्यक्ष, विवेक बाजपेई, उपाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, आदि द्वारा अध्यक्ष पंडित नरेंद्र शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पंडित नरेंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया, और सभी पदाधिकारियों को तिरंगा गिफ्ट पैक देकर सभी को सम्मानित किया। रामकथा पार्क में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण का भी प्रस्ताव पारित किया गया, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम कुमार बाजपेई, विनोद द्विवेदी, मुन्ना अवस्थी, सुधाकर शुक्ला, देवेन्द्र भदौरिया, हितेश तिवारी, विवेक द्विवेदी गणेश शुक्ला, मुन्ना गुप्ता आदि लोग मौजूद रहेl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision