Latest News

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने बजाया थाली किया समर्थन#Public Statement

 

पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज़  23 दिसंबर 2020   कानपुर। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली बजाकर उनका समर्थन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि किसान विरोधी बिल केंद्र सरकार वापस नहीं ले रही है। जबकि लाखों किसान इस काले कानून के खिलाफ है। दिल्ली एनसीआर में हजारों किसान कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बाद भी सरकार किसानों की मांगों पर विचार नहीं कर रही हैं। इस अहंकारी सरकार को जगाने के लिए आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शख घड़ियाल व थाली बजाकर कर अपना विरोध दर्ज कराया है। अगर सरकार नहीं मानी तो किसानों के पक्ष में कांग्रेस् पार्टी सड़क पर उतरेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision