Latest News

रविवार, 17 जनवरी 2021

सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी के शादी समारोह में पहुंचे, शिवपाल यादव#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 17/01/2021 कानपुर:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता हाजी हफीजुर्रहमान की बेटी की शादी समारोह में केडी पैलेस पहुंचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। और कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता हाजी हफीजुर्रहमान हमारे पुराने मित्र हैं। और समाज के लिए तन मन धन से समर्पित रहते हैं। ऐसे लोगों की देश को जरूरत है जो देश के लिए सिर्फ सेवा भाव से समर्पित रहते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रसपा की उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका रहेगी। भाजपा के विजय रथ को प्रसपा रोकने का काम करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता हाजी हफीजुर्रहमान की बेटी की शादी समारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आशीर्वाद देने केडी पैलेस पहुँचे उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो आज़म खान ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति भी मौजूद रहे। उनके अलावा जावेद अहमद सिद्दीकी, ज़ुबैर अहमद सिद्दीकी, फैसल नईम, राजू मोइन,मो शहरोज़, फहीम अहमद, मो दानिश, मो तौफ़ीक, असर आलम, फ़िरोज़ अख्तर, रिज़वान आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision