Latest News

रविवार, 17 जनवरी 2021

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान मेंअध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत#Public Statement

(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 17 जनवरी 2021 कानपुर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में कानपुर दक्षिण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित को अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि  कमलेश्वरम गेस्ट हाउस पर डॉ शैलेंद्र दीक्षित को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया द्वारा डॉ शैलेंद्र दीक्षित को कानपुर नगर दक्षिण का शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मार्तोलिया ने डॉ शैलेंद्र दीक्षित को शुभकामनाएं दी, और संगठन को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ें ताकि कांग्रेस पार्टी आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में एक नई ऊर्जा के साथ नई ताकत के साथ कानपुर शहर से कांग्रेस के सारे विधायकों को जीता के लखनऊ विधानसभा कांग्रेस पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाई जा सके।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision