(आकाश सविता की रिपोर्ट)20/01/2021 कानपुर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक में मजदूरों के 44 कानून जो मजदूरों के हित के लिए थे। उसको हटाए जाने के विरोध में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की व मजदूरों के हित के लिए कानून में संशोधन के लिए ज्ञापन भी दिया गया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मजदूरों के हितों में हमेशा संघर्ष करती रही है और हमेशा संघर्ष करती रहेगी। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन त्रिपाठी द्वारा संपन्न हुई। जिसमें केके तिवारी, विजय सिंह मर्तोलिया, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा, निर्भय शंकर सिंह, आर एस वर्मा, राकेश मिश्रा आदि लोग थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें