Latest News

शनिवार, 9 जनवरी 2021

वार्षिक चुनाव में पुनः मोहम्मद उस्मान अली शाह निर्विरोध महामंत्री पद पर चुने गए#Public Statement


आकाश सविता की रिपोर्ट 9 जनवरी 2021 कानपुर: आज सेनेटरी सुपरवाइजर कर्मचारी संघ नगर निगम कानपुर द्वारा के0ई0एम0 हाल के पीछे फूल बाग में शानदार तरीके से दो वार्षिक चुनाव  में पुनः मोहम्मद उस्मान अली शाह निर्विरोध महामंत्री पद पर चुने गए। नगर निगम से सुपरवाइजर कर्मचारी संघ यूनियन का दो वार्षिक चुनाव हर्ष व उल्लास के साथ चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज में सी0एल बड़ेल चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस मौके पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी सम्मानित अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया तथा तेजतर्रार छवि एवं लोकप्रिय नेता के रूप में मोहम्मद उस्मान अली शाह को पुनः महामंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई इस मौके पर विभिन्न पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।जिसमे  सर्वश्री मुन्ना गंगोत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रथम ओम कुमार सिंह,उपाध्यक्ष द्वितीय राकेश बाबा,संयुक्त मंत्री के रूप में धर्मपाल सिंह यादव, प्रचार मंत्री के रूप में वसीम हैदर, कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार, एवं कार्यकारणी सदस्य के रूप में मोहम्मद निजामुद्दीन बकाई, इसी प्रकार गंगा प्रसाद, अशोक कुमार,सुनील कुमार ,आदि को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। तथा इस मौके पर महामंत्री के रूप में निर्वाचित हुए मोहम्मद उस्मान अली शाह ने सम्मानित सुपरवाइजर को एवं पदाधिकारियों को अपने संबोधन में कहा कि बेवजह किसी भी कर्मचारी व पदाधिकारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कानपुर नगर निगम के सफाई व्यवस्था तथा नगर निगम परिवार की गरिमा को हर स्तर पर बनाए रखा जाएगा इसी के साथ चुनाव अधिकारी  श्री सी0एल0 बड़ेल को चुनाव कराने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision