Latest News

बुधवार, 30 जून 2021

महिला आरक्षी के हस्तक्षेप से हुआ मामले का निराकरण#Public Statement


(ऋषि नाथ त्रिवेदी की रिपोर्ट) बहराइच- महिला बीट आरक्षी द्वारा जून माह में किया गया सर्वश्रेष्ठ कार्य, महिलाओं को सशक्त करते हुए किया जा रहा जागरूक,

महिलाओं में जागृत हुई सुरक्षा एवं साहस बहराइच। पुलिस बीट का कार्य कर रही महिला व पुलिस आरक्षियों द्वारा पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह व फखरपुर निरीक्षक श्यामदेव  के निर्देशन में थाना फखरपुर बीट पुलिंिसंग के तहत जून माह में महिला आरक्षी द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य किया गया। थाना फखरपुर मंे तैनात महिला आरक्षी गोल्डी त्रिपाठी द्वारा बीट पुलिसिंग के अन्तर्गत उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में बीट पुलिस प्रणाली के तहत महिला आरक्षी को थाना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम सिंगाही, रैपुरा, सुआगाड़ा, रौन्दोपुर, टेड़वा महन्त, हैबतपुर व मोहम्मदपुर कला गांव आवंटित है। उक्त महिला आरक्षी द्वारा सभी आवंटित गांवा में घटित महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित अपराधों को अपने बीट बुक में अंकित किया है। सभी महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित पीडि़ता से महिला आरक्षी द्वारा लगातार वार्ता की जाती है। इसीक्रम में

मुअस 64/2021 धारा 354, 323, 506 से सम्बन्धित पीडि़ता से फोन के जरिए महिला आरक्षी द्वारा वार्ता किया गया। पीडि़ता ने बताया कि अभियुक्त आकाश पुत्र दिनेश कुमार निवासी पण्डितपुरवा हैबतपुर थाना फखरपुर कभी-कभी मेरे मोबाइल पर संदेश करता था। जिससे पीडि़ता असहज एवं परेशान थी। जिसके संबंध में उक्त महिला आरक्षी द्वारा उच्चाधिकारियों को बताया गया। जिसके संबंध में जांच किया गया व महिला आरक्षी द्वारा अपने बीट पुलिस अधिकारी के साथ पीडि़ता के घर जाकर सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए अपना मोबाइल नम्बर देकर पीडि़ता को अपने ग्रुप से जोड़ा गया व लगातार कुशलता ली जा रही है। जांच से पता चला कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश रोजी रोटी के लिए पंजाब गया है। दूरभाष के जरिए अभियुक्त व उसके पिता को स्थानीय थाने पर तलब कर सख्त हिदायत दिया गया। जिसके बाद से अब तक पुनः कोई शिकायत नहीं पायी गई है। उक्त कार्रवाई से पीडि़ता के साहस को बल मिला व सुरक्षा की भावना जागृत हुई। महिला आरक्षी द्वारा अपने बीट के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिका, आशाबहू, एएनएम, समाजसेविकाओं सहित करीब 25 महिलाओं को जोड़कर महिला सुरक्षा ग्रुप नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से सूचनातंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है। जिससे क्षेत्र की महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उक्त महिला आरक्षी द्वारा बीट बुक तैयार किया गया है एवं बीट चैपाल के माध्यम से अपने बीट में महिलाओं को सशक्त करते हुए जागरूक किया जा रहा है ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision