Latest News

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

सेवा निवृत्त कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई#Public Statement

(ऋषि नाथ त्रिवेदी की रिपोर्ट-(बहराइच) 2 जुलाई 2021 - अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवा निवृत्त हुए कलेक्ट्रेट के कर्मचारी कुंवर राजेश श्रीवास्तव व सै0 नैय्यरे आजम को बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक, स्मृति चिन्ह, प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गयी। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. चन्द्र, अपर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री यादव, नगर मजिस्ट्रेट श्री सिंह, कृष्ण चन्द्र मिश्रा, संदीप कुमार मिश्रा व अन्य लोगों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शेष मंगलमय जीवन की कामना की गयी। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलामअली शाह ने किया।



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision