Latest News

बुधवार, 31 जनवरी 2018

#आईआईटी कानपुर ने टॉप 6 में तीन अवार्ड जीते।




कानपुर:- कम्प्यूटर साइंस में मिलने वाले छह बड़े अवार्ड में तीन अवार्ड आईआईटी कानपुर को मिले हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तीन प्रोफेसरों को यह सम्मान 11 फरवरी को मुम्बई में दिया जाएगा। यह अवार्ड कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, मुम्बई चैप्टर की ओर से दिया जाता है। मुम्बई में 11 फरवरी को एनुअल सीएसआई टेकनेक्स्ट इंडिया 2018 कांफ्रेंस का आयोजन होना है। इसमें 6 अलग-अलग कैटेगरी में इस क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाता है। आईआईटी कानपुर के कम्प्यूटर साइंस के प्रो. टीवी प्रभाकर, प्रो. अमेय करकरे और प्रो. पुरुषोत्तम कर को बेस्ट फैकल्टी ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। प्रो. प्रभाकर को कई संस्थानों में ज्ञान के प्रचार-प्रसार के किए गए उनके योगदान के लिए अवार्ड दिया गया है। प्रो. अमेय को 'शिक्षण में प्रौद्योगिकी उपकरण के अभिनव अनुप्रयोग' और प्रो. पुरुषोत्तम को 'समसामयिक विषयों पर पुस्तकें संलेखन' के लिए चयनित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision