Latest News

शनिवार, 27 जनवरी 2018

#संविधान खतरे में-साम्प्रदायिक मिटाओ जनसभा की।


#125 करोड़ लोगों के दिल में बसते हैं राहुल गांधी, जनता उन्हें पहली पंक्ति में बिठायेगी, कासगंज हिंसा मामले में भी भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री.

#भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, कहा- सस्ती राजनीति कर रहीं मोदी और योगी की सरकार, 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता सिखाएगी सबक.

कानपुर:- गणंतत्र दिवस से अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छठवीं पंक्ति की कुर्सी पर बिठाये जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के 125 करोड़ लोगों के दिल में बसते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें पहले पंक्ति पर बिठायेगी। 'संविधान बचाव-सांप्रदायिकता मिटाओ' अभियान के तहत सैकड़ों कांग्रेसी कानपुर के तिलक हॉल में जुटे थे। इस दौरान उन्होंने कासगंज की घटना का जिक्र करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस घटना पर जवाब दें।
कासगंज की घटना का जिक्र करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा हुई। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस घटना पर जवाब देना चाहिए। जो भी दोषी हो पुलिस-प्रशासन को उन पर कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए। केंद्र की मोदी तो यूपी की योगी सरकार अपने एक खास एजेंडे के तहत काम कर रही है। कांग्रेस उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से एक तबगा डर और भय के वातावरण में रहने को मजबूर है। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए 2019 की तैयारी में अभी से जुट जाएं। जनविरोधी मोदी सरकार को 2019 में उखाड़ फेंकने के लिए जनता के पास जाएं और इनके झूठ की पोल खोलें।

कुर्सी के लिए सियासत नहीं करते राहुल गांधी: पूर्व केंद्रीय मंत्री।

अमूमन शांत रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तिलक हॉल में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी के अध्यक्ष को परेड के दौरान पहली की जगह छठवीं पंक्ति में बैठाया गया, मोदी सरकार की सस्ती राजनीति देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ईमानदार और जुझारू नेता हैं। वह कभी कुर्सी के लिए सियासत नहीं करते। गांधी परिवार ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। लेकिन जब से मोदी सरकार आई है, पूरे देश में अराजकता का महौल है। एक तबगा डरा से महसूस कर रहा है। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड कार्यक्रम में राहुल गांधी को पीछे की सीट पर बिठाया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो-हल्ला मचा।

एमपी और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार

श्री प्रकाश ने कांग्रेसियों को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में तैयार रहने का आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी साल दो राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां पर जनता मतदान का इंतजार कर रही है। दोनों राज्यों से भाजपा का सफाया होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से नोटबंदी कर हजारों लोगों को सड़क पर ला दिया और जनता को मरहम का आश्वासन लेकर चुनाव जीतते रहे, अब जनता इनके झूठ को समझ चुकी है। गुजरात में केंद्र और राज्य की सरकारों ने भाजपा को जिताने में पूरी ताकत झोंक दी। सरकारी मशीनरी का जमकर लाभ उठाया। फिर भी भाजपा 99 सीटें ही जीत पाई। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेंगे।

कहीं नहीं दिख रहे विकास कार्य, भाजपा ने जनता को दिया धोखा : श्री प्रकाश जायसवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चार साल पहले चुनाव के वक्त भाजपा ने आवाम से कई वादे किए तो, जो आज तक पूरे नहीं हुए। संविधान की परवाह न करते हुए मोदी सरकार जनविरोधी फैसले कर रही है। देश में भय और डर का वातावरण हैं। विकास कहीं दिख नहीं रहा। किसान खुदकुशी कर रहा है। बेराजगार युवक नौकरी नहीं मिलने के चलते रिक्शा चला कर गुजर बसर कर रहे हैं। कांग्रेस ने हर बार की तरह इस बार भी तिलक हॉल से प्रभात फेरी निकाल कर नानाराव पार्क में ‘संविधान खतरे में-साम्प्रदायिक मिटाओ जनसभा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision