Latest News

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

#उन्नाव में शान से मना गणतंत्र दिवस।


उन्नाव(विपिन सिंह):- गणतंत्र दिवस पर शहर भर उल्लास का माहौल रहा। आजादी के धुनों की धूम रही। बैंड धुन के बीच तराने गाए गए।  पुलिस लाइन में परंपरागत तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। विधान सभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस की सभी शाखाओं ने मार्च पास्ट में  हिस्सा लिया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के बाद राष्ट्रगान से आसमान गूंज उठा। स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए मिठाई वितरित की।


संविधान से चलता है देश : विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में झंडारोहण करके गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे पुलिस लाइन को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश संविधान से चलता है। संस्थाएं ही देश को चलाती हैं। यह गौरव की बात है कि हम आज स्वतंत्र भारत में अपने संविधान के जरिए तमाम लोगों को उनका हक और हकूक दिलाते हैं। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के विकास में सहयोग करें। यहां जो संविधान की शपथ दिलाई गई इसे सिर्फ शपथ ना मानकर इसका पालन अपने जीवन में हर नागरिक को करना चाहिए। हर किसी को देश सेवा की ओर अग्रसर होने की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष को पुलिस लाइन में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यहां पर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पुलिसकर्मियों ने तमाम करतब भी दिखाएं। बेहतर सेवा के लिए सीओ सिटी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद साक्षी महाराज, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, गायक बंबा लाल दिवाकर, पंकज गुप्ता, डीएम रवि कुमार एनजी तथा एसपी पुष्पांजलि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision