Latest News

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

#कानपुर: 5 फरवरी को दस वर्षो का इंतजार हुआ समाप्त.



#6 लाख लोगों को मंत्री महाना ने दी सौगात, 10 साल बाद सीओडी पुल पर दौड़ने लगे वाहन।
#10 साल से लगातार बन रहे सीओडी पुल की एक लेन का शुभारंभ मंत्री ने कर आम शहरी को राहत दी।


कानपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने शहर के 6 लाख लोगों के लिए सौगात दी। 10 साल से लगातार बन रहे सीओडी पुल की एक लेन का शुभारंभ मंत्री ने कर आम शहरी को राहत दी। इस बहुप्रतीक्षित पुल शुरू होने पर वाहनों की कतार लग गई। जाम से मुक्ति के इन लम्हों पर राहगीरों की खुशी देखते ही बनी। लोगों ने कहा कि जिस नासूर के दर्द से हम पिछले दस सालो करार रहे थे। तीन सरकारें आई और गई, लेकिन सीएम योगी और कानपुर के दोनों मंत्रियों के चलते सीओडी पुल बन सका। वहीं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि mulayam singh यूपी के सीएम थे और कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी। हम विधायक थे और सीओडी पुल के निर्माण की कईबार मांग की, पर किसी ने सुनवाई नहीं की। पुल के नाम पर करोड़ों रूपए आए और पता नहीं कहां खपा दिए गए। हमने महज नौ माह के अंदर उसको बना दिया।

मंत्री महाना ने नारियल फोड़ जनता को दी सौगात

पिछले दस सालों से निर्माणाधीन सीओडी पुल सोमवार को यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने नारियल फोड़ कर शुभारंभ कर दिया। जिसके चलते यहां की करीब 6 लाख आबादी को जाम समेत अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल गया। इस मौके पर मंत्री महाना ने विरोधी दलो ंपर चुटकी लेते हुए कहा कि 2006 में यूपी में मुलायम सिंह सीएम थे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार और शहर में श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद थे। लोगों ने सांसद से सीओडी पुल के निर्माण की मांग की। सांसद ने उनकी मांग पूरी करते हुए सीओडी पर काम शुरू करा दिया, तब से लगातार 2017 तक निर्माण कार्य चलता रहा पर पुल नहीं बन सका। इस दौरान पुल के नाम पर करोड़ों रूपए आए और वह पता नहीं कहां खपा दिए गए। दस माह पहले योगी सरकार सत्ता में आई और हमने इसे जल्द से जल्द पब्लिक के शुरू कराए जाने का प्रण लिया। तीन माह के अंदर पुल बनकर तैयार हो गया और आज आमशहरी के लिए खोल दिया गया।

जल्द से जल्द दूसरी लेन भी होगी शुरू

सीओडी पुल की एक लेन का शुभारंभ करने के बाद औद्योगिक विकास मंत्री सतीष महाना ने कहा कि,, दस सालों से किसी न किसी वजह से यह पुल लटका था लेकिन अब इसके चलने से जनता को जाम से नहीं जूझना होगा। उन्होंने कहा कि पुल की दूसरी लेन भी जून के मध्य तक षुरू हो जाएगी। मंत्री ने कहा दूसरी लेन कुछ दिन के अंदर शुरू कर दी जाएगी। साथ ही पुल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए काम चल रहा है और वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि टाटमिल चौराहा से आने वाले राहगीरों को इस पुल से होकर रामादेवी की तरफ जाने का मौका मिलेगा। मंत्री महाना ने कहा कि देश-प्रदेश और कानपुर विकास के पथ पर आगे बढ़ चला है। अब समय पर कार्य होंगे, करप्शन और अपराधी यहां से भगाए और पकड़े जा रहे हैं।

दर्द से मिली निजाद

दस सालों से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को धूल-धुंध और जाम से हररोज दो-चार होना पड़ता था। कईबार लोगों ने शासन-प्रशासन से पुल को जल्द से जल्द बनवाए जाने की मांग की। साथ ही नेताओं का घेराव भी किया। मामला बढ़ने पर पुल में ईट और पत्थर लगने लगते और शांति होते ही कार्य बंद हो जाता। स्थानीय निवासी अजय शुक्ला ने बताया कि सीओडी पुल के शुरू होन जाने से छह लाख लोगों को बड़ी समस्या से निजाद मिली है। श्रीप्रकाश जायसवाल ने करीब दस साल पहले पुल की नींव रखी। वह मंत्री भी रहे और 2014 में चुनाव हार गए, पर पुल को नहीं बनवा पाए। साइकिल लेकर 2012 में पूर्व सीएम अखिलेश यादव सीओडी पुल पर आए थे और सरकार बनने के बाद इसके निर्माण का वादा किया था। वह सीएम बनें और पांच साल सरकार चलाई, लेकिन पुल की सुधि नहीं ली। योगी सरकार ने छह लाख लोगों के दर्द को समझा और पुल का निर्माण करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision