Latest News

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

बाराजोड़ टोल प्लाजा प्रकरण में जनहित याचिका सहित दोषियों के विरूद्ध दर्ज कराएंगे F I R: जितेंद्र प्रताप चौहान


कानपुर 13 अप्रैल 2018 (अमित राजपूत) अखबरपुर बाराजोड़ टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर स्थापित टोल संग्रहण प्लाजा जनता से न सिर्फ छल कपट से अवैध, अनाधिकृत जबरियाँ धन वसूलने की नियत से अनाधिकृत स्थान पर स्थापित है, बल्कि देश के कानून व उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के द्वारा जारी उन बाध्यकारी आदेशों के खिलाफ है। जिसमे किसी भी स्थिति में किसी भी नदी, झरना, तालाब, कुंआ या जल प्रपात को अवरुद्ध करने से रोकता है। यह बात आज बारा टोल प्लाजा की अवैध अवस्थित व अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से रोकने,  टोल स्थान से गुजर रही नोन नदी के प्राकृतिक प्रवाह को तत्काल चालू कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कानपुर देहात को टोल प्रकरण पर गठित अधिवक्ता कोर कमेटी द्वारा जिलाधिकारी कानपुर देहात की दिए गये अनुरोध पत्र को देने के उपरांत पत्रकार वार्ता में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान ने बताया टोल प्लाजा जिस स्थान पर स्थापित है। वह टोल स्थान से गुजर रही नोन नदी के प्रवाह मार्ग को अवरुद्ध कर स्थापित किया गया है। टोल की विधि विरुद्ध स्थापना व उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पच्चीस व कानपुर इलाहाबाद, कानपुर लखनऊ बाईपास पुल का बिना इस्तेमाल किये टोल कर वसूली में प्रशासन की मौन स्वीकृति दर्शाती है। ऎसी स्थिति में उपरोक्त टोल को वर्तमान स्थान से तत्काल हटाने व अवैध वसूली से रोकने की विधिकसक्षम कार्यवाही हेतु अधिवक्ताओ की पांच सदस्यीय कोर समिति का आज गठन पूर्व में किया गया था। जिसमें सिविल बार अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, जिला बार महामन्त्री मुलायम सिंह, एकीकृत बार महामन्त्री शशिभूषण सिंह चौहान, एकीकृत बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदेव सिंह व वरिस्ठ अधिवक्ता संजय सिंह सिसोदिया सदस्य रहे  समिति में सर्व सम्मत से लिए गए निर्णय कि उपरोक्त टोल को तत्काल प्रभाव से अवैध स्थान से हटाने तक तत्काल प्रभाव से अवैध टोल वसूली रोकने व नदी मार्ग के प्रवाह को पुनः चालू कराने के लिए जिलाधिकारी को अनुरोध पत्र लिखा जाए। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी को अनुरोध पत्र कोर कमेटी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र चौहान सहित सभी कोर कमेटी सदस्यों ने कहा कि अनुरोध पत्र पर कार्यवाही न होने पर अधिवक्ता गण विधिक जनांदोलन से लेकर उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका सहित दोषी लोगो के विरुध्द प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्ययोजना तय हुई है। संयुक्त रूप से कहा यदि कार्यवाही न होने पर जिले की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर रणनीतिक तय कर टोल पीड़ित आम जनता को साथ ले शान्ति पूर्ण ब्रह्द जनांदोलन टोल की अवैध अवस्थित व अवैध वसूली के खिलाफ चरण बद्ध रूप से शुरू किया जाए। इस अवसर सर्वेन्द्र सिंह यादव,दीपक यादव, जनमेजय सिंह आदि रहे              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision