Latest News

शनिवार, 4 अगस्त 2018

राष्ट्रकवि की मूर्ती का अनावरण करना मेरा सौभाग्य- नंदी #Public statement


*गहोई धर्मशाला उरई में मैथिली शरण गुप्त की मूर्ती अनावरण में हुए शामिल*

उरई(जालौन)।राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का हिंदी साहित्य में बहुत बड़ा योगदान है। साहित्य में खड़ी बोली का प्रयोग गुप्त जी के कारण ही हुआ है। वे मनोविज्ञान के बहुत बड़े कवि थे। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कही।आज नगर की सब्जी मण्डी स्थित गहोई धर्मशाला में गहोई सेवा मंडल की ओर से आयोजित मैथिली शरण गुप्त जी की 132 वी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनका आगमन हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्र कवी मैथिली शरण गुप्त जी की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया इसके बाद उन्होंने माँ सरस्वती के चित्रण पर दीप प्रज्वलित किया।इस दौरान उनके साथ विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन जिलाध्यक्ष भाजपा उदयन पालीवाल पालिकाध्यक्ष उरई पालिकाध्यक्ष माधौगढ़ मंचासीन रहे।गहोई सेवा मंडल द्वारा मंत्री जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही उनको कार्यक्रम में आने पर सेवा मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा की गुप्तजी किसी एक समाज के नहीं अपितु पूरे देश के आदर्श हैं।
उन्होंने गुप्तजी के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा रचित काव्य ग्रंथों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि गुप्त जी ने नारी सम्मान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
उन्होंने साकेत ग्रंथ में नारी को नायक के रूप् में प्रस्तुत कर नारी को समाज में संबल एवं नई दिशा दी।एव गहोई वैश्य समाज द्वारा किये गए कार्यक्रम की सरहना करते हुए समस्त उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया
इस दौरान विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा ने कहा की मैथिली शरण जी एक आदर्श के रूप में अवतरित हुए थे उन्होंने अपनी कविताओ से हिंदी संस्कृति में बहुत योगदान दिया। उन्होंने गहोई समाज द्वारा किये गए इस कार्यक्रम की सरहना की व् कहा की जब गहोई समाज द्वारा समय समय पर सरकार का साथ दिया गया है। जिसके लिए भाजपा सरकार हमेशा समाज की ऋणी रहेगी और हर समय समाज हित के लिए अग्रणी रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल बाबू गुप्ता की। इस अवसर पर समाज की महिला शक्तियो ने भी मंत्री जी का स्वागत कर अभिनन्दन किया।जिसमें प्रमुख रूप से प्रीति बंसल सुविधा इटौरिया महिला सभासद खुशबु अग्रवाल सहित कई समाज की महिलाये उपस्थित रही।

इस दौरान गहोई सेवा मण्डल के अध्यक्ष अनिल बाबू सेठ,उपाध्यक्ष संजय कुरेले(दूरदर्शन) कोषाध्यक्ष अरविन्द सेठ, मंत्री  सुरेश मिशुरिया,पंकज कसाब, नरसिंह दास गुप्ता,रामकुमार कनकने,डा संतोष खरैया,भूपेंद्र कंथरिया,राजेश कुमार, शिवकुमार कुरेले, संजय रेजा, अनिल कुचिया, नीरज रेजा,अनिक सेठ ,प्रमोद गुप्ता, अमित कुरेले, विजय सेठ, राजकुमार सोहने ,संजय सोहने, रामजी ,आशीष सेठ ,पुरुषोत्तम दास ,अनूप पहरिया ,पवन नचौला,सुधीर सुहाने, विनय कुमार, राहल कुमार, भारत कुरेले, राहुल कनकने भट्टा वाले, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू ,पवन गेडा,गुड्डा अग्रवाल विवेक गुप्ता मानव समाज सेवी संस्था उपस्थित रहे।संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया।


*समाज को एकजुटता का पाठ पढ़ा गए मंत्री जी*

गहोई सेवा मंडल द्वारा मैथिली शरण गुप्त जी की प्रतिमा के अनवरन पर मंत्री जी ने मंच से सभी समाज के युवाओ को समाज हित में कार्य करने की सीख दी और कहा की समाज में एकजुटता से ही एक सभ्य माहौल का जन्म होगा साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतिया दूर होंगी सभी को एक जुट रहकर सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे देश सेवा का भाव उतपन्न हो।

*फ़ोटो परिचय-स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए गहोई सेवा मंडल के पदाधिकारी*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision