Latest News

रविवार, 10 फ़रवरी 2019

जय परशुराम के भारी उदघोश से गूंजा नगर कालपी।#Public Statement




 (पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज उरई (जालौन)१० फरवरी
समाज मे सबसे श्रेष्ठ बुद्धि और विवेक जिन्हे जन्म से ही प्राप्त शासन प्रशासन मे अच्छी खासी भागेदारी होने के वावजूद भी क्यों अपने को पिछडा गरीब और पिछलग्गू महसूस करते हो इसका सबसे बडा और प्रमुख कारण है संघठन आज हर जाति के लोग संघठित है जो अपना अधिकार तो पा ही रहे है हम जैसे असंघठित समाज का  हक भा छीन रहे है ! इस लिऐ आज समय की मॉग है कि ब्राह्मण समाज को भी संघठित होना पढेगा और अपने हक अपने अधिकार को हासिल करना होगा ! 
 उक्त बात अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र त्रिपाठी ने राम वाटिका गेस्ट हाउस टरनन गंज मे आयोजित ब्राह्मण समाज के जिला सम्मेलन मे समाज के लोगों से खचा खच भरे हाल मे कही ! 
निर्धारित समय से एक घंटा विलम्ब से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यमुना पुल पर  माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ जहॉ से सैकडा भर दोपहिया और दर्जन भर चार पहिया  वाहनों का काफिला मेन रोड पर जाम के चलते दुर्गा मन्दिर से कोतवाली होते हुए रेलवे स्टेशन इलाहाद बैंक से टरननगंज बाजार के रास्ते सभा स्थल रामवाटिका पहुंचा ! जहॉ पर उपस्थित लगभग पॉच सैकडा ब्राह्मण समाज के लोगों ने खडे होकर करतल ध्वनि से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया वहीं व्यास संस्कृत महाविघालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन कर अथितिओं का अभिवादन किया इसके बाद जय परशुराम जय ब्राह्मण समाज राजेन्द्र त्रिपाठी जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया !
कार्यकृम को आगे गति देते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया ! 
सभा का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार पं.ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कराया जिसमे ब्राह्मण समाज के युवायों ने ११ किलो फूलों की माला पहनाई और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने माल्यार्पण किया !   इसके बाद वक्ताओं को आमत्रित किया जिनमे प्रमुख रूप से पं.आशुतोष वैघ जी पं.कैलाश स्वरूप बाजपेई पं. हरिओम उपाध्याय पं. संदीप दीक्षित पं. पी डी शुक्ला पं. राजू पाठक के अतरिक्त सभा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा अन्त मे अ.भा ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र त्रिपाठी ने अपने विचार रखे ! सभी वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और समाज को अपने गौरव को बनाये रखने की बात कही !  अन्त मे सभी मेहमानों एवं समाज के लोकतंत्र सेनानिओं को भगवान परशुराम का चित्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया ! कार्यकृम मे भारी भीड देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण महा सभा नगर इकाई की भूरि भूरि प्रसंशा की और उपस्थित समाज के लोगों को इसी तरह एर जुट रह कर काम करने की बात कही ! अंत मे नगर इकाई अध्यक्ष राजू पाठक ने सभी का आभार व्यक्त कर सभा समाप्त की घोषणा की !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision