Latest News

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

गरीबों के मसीहा पूर्व भाजपा सांसद ने खोला केंद्रीय कार्यालय



रिपोर्ट पंकज केशरवानी विशाल शर्मा की

कानपुर लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां सभी पार्टी जोरो शोरों से कर रही हैं कई पार्टियां तो अभी तक जनता से सम्पर्क करना तो दूर अभी तक अपना कार्यालय नहीं खोल पा रही हैं, वहीं भाजपा के लोकप्रिय वर्तमान सांसद व पुनः अकबरपुर लोकसभा से सांसद पद के लिए पार्टी द्वारा जिम्मेदारी मिलते ही सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा अपनी अकबरपुर लोकसभा में एक नहीं बल्कि अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यालय खोले हैं। वही आज 4 अप्रैल गुरुवार को उनके द्वारा अपना भाजपा का केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ छपेरा पुलिया, काकादेव में किया। जहां शहर के बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ शहर के कई नामी-गिरामी भाजपा नेताओं के साथ क्षेत्रीय जनसमूह ने मिलकर आने वाले चुनाव को लेकर जीत की जोरदार हुंकार भरी है और सबने साथ मिलकर सांसद जी को पुनः अकबरपुर लोकसभा से भारी मतों से जीता कर केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी जी को देश हित मे सरकार बना देश के नेतृत्व की बाग डोर मोदी जी के हाथों में देनी की सौगंध खाई। काकादेव में केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ के दौरान सभी बड़े बुजुर्गों व सम्मानित भाजपा नेताओं ने मिलकर सांसद देवेंद्र सिंह का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया व पार्टी द्वारा सांसद जी को पुनः टिकट देने के इस फैसले का भी जोरो से स्वागत किया और कार्यकर्ताओं का कहना है हमारे सांसद जी तो पहले से ही हम सबके सांसद हैं और उन्होंने जनता की जमीनी स्तर पर रहकर मदद की है जिसका फल जनता सांसद जी को पुनः जीत दिलाकर देगी।
सांसद देवेंद्र सिंह भोले प्रति रविवार को अपनी निजी आवास के कार्यलय पर जनता दरबार लगा आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू हो उनका समाधान करने में पूर्ण रूप से अहम भूमिका निभाते आ रहे है। उन्होंने कानपुर देहात के एक गॉव से राजनीति के सफर की सुरुआत की थी और उन्होंने सांसद के रूप में सफलता हासिल कर आम जनता के बीच सरकार की नीतियों का लाभ जन जन तक पहुँचाया।

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य रूप से मुद्दा विकास से सम्बंधित है। उनका कहना है कि जितना विकास उनकी पार्टी के द्वारा इन 5 वर्षों के दौरान किया गया उतना किसी भी सरकार ने पिछले 60-70वर्षों में नही किया। 
उन्होंने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अन्य पार्टिया अब जातिगत राजनीति बन्द करें। अब जनता   सिर्फ विकास करने वाली पार्टी के प्रत्याशी को ही चुन कर विजयी बनायेगी। 
उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि देश मे मोदी जी की पार्टी ने सदैव विकास की बात की और आम जनता तक नीतियों का लाभ भी पहुँचाया। 
उन्होंने महिलाओं को विशेषाधिकार दिलाते हुए उनकी समस्याओं को समाप्त कर उनको समाज मे गरिमामयी सम्मान दिलवाया है। उनकी सरकार ने गॉव गॉव तक बिजली पहुँचाई और गरीबों को आवास दिए गए। पेंशन योजनाओं पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय राज्यमार्गो के चौड़ी करण का कार्य उनकी ही सरकार की विकासशील योजनाओं का परिणाम है कि आज आम जनता को एक शहर से दूसरे सहर जाने में दिक्कतों का सामना नही करना पड़ता है। आम जनता के लिए हमारी सरकार ने गॉव गॉव शौचालय युक्त करवाया इसके साथ साथ और भी सैकड़ो योजनाओं के माध्य्म से आमजनता तक लाभ पहुंचाने का काम उनकी सरकार के द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझपर पुनः भरोशा जताया है और अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है मैं पार्टी और आम जनता को रुष्ठ नही करूँगा।

केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ में आये हुए क्षेत्रीय जनसमूह द्वारा हमारे मीडियाकर्मियों कक बताया गया कि सांसद देवेंद्र सिंह भोले जी के निजी प्रयासों के द्वारा रेलवे में क्षेत्रीय जनता की सहजता एवं सुगमता के लिए सांसद जी के द्वारा बनवाएं गए अनेक आरोही ब्रिज काबिले तारीफ है वह उनके द्वारा किये क्षेत्र के लिए आमजनता को सहजता पहुचाने के लिए किए गए कार्यो को बयां करता है। अकबरपुर लोकसभा की जनता उनके कार्यो से संतुष्ट होते हुए उनको पुनः भारी मतों से जीतने दिलाने का संकल्प लेते हुए दिखे।

उन्होंने ने बताया कि उनके द्वारा परमटघाट, बिठूर घाट, कानपुर तुलसी उपवन का नवीनीकरण और सुंदरीकरण कराने के साथ साथ आमजनता के लिए कई बारातशालाएं भी बनवाई गई। गॉव गॉव तक सड़क बनवाई गई, घर घर तक बिजली पहुचाई गई और पानी की टंकियों का ग्रामीण क्षेत्रो में निर्माण करा कर इसके इलावा और बहुत योजनाओं से जनता को विगत 5 वर्षों में लाभ पहुँचाया गया है। 

उन्होंने बताया कि वह रोज जनता के बीच मे जाकर जनसंपर्क कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision