Latest News

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

आज लोकसभा चुनाव के अंतर्गत विजय संकल्प महिला सम्मेलन हुआ।#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज)कानपुर: आज दिनांक 4 अप्रैल 2019 स्थान गीता पार्क रामलीला मैदान काकादेव में अकबरपुर लोकसभा चुनाव के अंतर्गत विजय संकल्प महिला सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर उनको 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।   
जिसमें मुख्य अतिथि  प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय जी  ने उद्बबोधन दिया देश की तरक्की व महिलाओं की सुरक्षा के लिए  हमारे प्रधानमंत्री से पहले किसी ने भी नहीं सोचा था अतः हम सभी महिलाएं पहले मतदान करे फिर जलपान करे।अकबरपुर लोकसभा सांसद व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले जी भी सम्मेलन में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा तिवारी, पूनम कपूर, रीता शास्त्री, पूनम द्विवेदी,  जिला उपाध्यक्ष सोनल गौड़,संगीता शर्मा, अनीता परमार, स्नेह लता,ममता यादव,  रमा दुबे आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision